Esoteric Society


of the Circle of the Connected



समाधि का माध्यम दान एकरमेन (ट्रांस मिडीयम दान एकरमेन)

दान (डैनियल) एक्करमेन नैधरलैंड्ज में सुंदर पूर्व ग्रोनिजन के छोटे से गाँव वेस्टरली में पैदा हुए और बडे हुए. वह ध एसोटेरिक सोसायटी के लिए समाधि का माध्यम भी है.

Daan Akkerman at the age of 6

चार साल के छोटे बच्चे के रूप में दान एकरमेन को पहले से ही अतीन्द्रिय (पेरानॉर्मल) अनुभूति हो चुकी थी. 6 साल की उम्र में अपने किंडरगार्टन टीचर और सहाध्यायीओ के शरीर के आसपास उन्होने चमकता, पारदर्शक, रंगीन प्रस्फुरण को देखा जिसे औरा या परिमल कहते है. निश्चिंत रूप से अपनी शक्ति के बारे में उन्हे पता नहीं था लेकिन जैसे जैसे वह बडे होते गए उनके अवलोकन से उनमें जिग्यासा बढती गई. उन्हे जब मालूम हुआ कि शाला में उनके सहाध्यायी औरा देख नहीं सकते और दान किस चीज़ के बारेमें बात कर रहे है उनका सहाध्यायीयों को कोई पता नहीं चला तब दान की जिग्यासा और बढ गई.

Daan Akkerman at the age of 9 years old

जब वह नौ साल के थे तब उन्होने चमकता थंभे जैसा आकार देखा जिसमें ढेर सारा प्यार प्रकट होता था और पहचान के नर्म संकेत मिलते थे. एसी घटना कई बार हुई और यह आध्यात्मिक मुलाकाती से संवाद करने का तरीका दान ने ढूंढ निकाला. जब भी वह अपने विचारोमें उन से प्रश्न पूछते दान को छोटा, प्यारभरा और पूरी समज़ के साथ जवाब मिलता. आध्यात्मिक दुनिया से पहला संपर्क प्रस्थापित हुआ था.

हाईस्कूल के बाद दान ने कालिज़ न जाने का फैंसला किया और अपना खुद का व्यापार शुरू किया. एंटिक चीजो और लोगो से संपर्क में उनकी दिलचश्पी की वजह से उन्होने अपने एक साथी एंटिक के व्यापारी के साथ एंटिक बिज़नेस शुरू किया और अपनी गर्लफ्रैंड के साथ पान्थशला शुरू की. एंटिक चीजे ढूंढ रहे लोगो से बातचीत के दौरान कई बार एसा होता था कि दान कुछ ही वक्त में होनेवाली घटनाओ के बारे में बता देते थे.

धीरे धीरे उनकी भविष्यवाणियां सच होती गई और थोडे समय में उनका सलाह मशविरा लेने के लिए लोगो का तांता लगने लगा. एंटिक का व्यापार अब पीछे रह गया और बाद में पूरी तरह से बंद हो गया. दान के पास अब एंटिक के लिए वक्त नहीं था. नैधरलैंड्ज और दुनिया की कई जगहो से लोग उनकी अपोईंटमेंट लेने लगे.

Daan Akkerman

1986 में सायकोमेट्रिक्स नामक टेकनॉलोजी के जरिए कुछ पैंटिग्ज की डेटिंग और उदभव के देश की सही पहचान प्रस्थापित करने के लिए एक युगल उस वक्त 29 साल के दान से मिला. इस सलाह मशविरा के दौरान तमाम तरह के प्रश्न पूछे गये जिन के दानने स्वयंभू जवाब दिए. पहला ट्रांस हकीकत था. दान को बाद में याद नहीं था लेकिन अन्य के स्पष्ट प्रमाण मिले.

दूसरे ट्रांस में एक रिकॉर्डिंग का ऊपकरण मौजूद था. पूरा सेशन रिकॉर्ड किया गया और दानने बाद में संवाद और आध्यात्मिक दुनिया को सुना जिस में निम्न लिखित संदेश भी शामिल है:

हम अनगिनत है, हम व्हाईट ब्रधरहूड है. एक दिन हमारी तादात बढ जायेगी. रेडियो, टेलिविज़न और लिखाई के जरिए तुम देश विदेश में नये युग के हमारे संदेश का प्रसार करोगे. तुम्हारी संस्थान में कुल मिलाके 250 सदस्य होंगे.


naar boven




question about this site?