Esoteric Society


of the Circle of the Connected



एसोटेरिक सोसायटी

एसोटेरिक सोसायटी की वेबसाईट पर आप का स्वागत है

दुनिया में आज खलबली मची हुई है. कई दुर्घटनाए और हवामान संबंधित बदलाव देखने को मिल रहे है. हालांकि हंमेशा बढते रहनेवाली घटनाओ के लंबे सिलसिले की यह सिर्फ शुरूआत है जो अंत में शांति, वैश्विक भाईचारा और सभी लोगो के लिए समानता के साथ अंत लेगा. यह समय का अंत नहीं है. यह एक संपूर्ण नयी शुरूआत का परिवर्तन है. पृथ्वी पर जिस पुरानी ऊर्जा ने अपना कब्ज़ा जमा रखा था वह परिवर्तित होना चाहती है जिस से कि वह नये युग में शुद्ध होकर प्रवेश कर सके.

Lanto 1

यह महत्वपूर्ण है कि हम डर के मारे न जिये और आनेवाली दुनिया की सकारत्मक छवि पर अपना ध्यान केन्द्रित करे. आप इसका एक अंश है और भावनाओ से उपर उठकर आप इस सकारात्मकता को मज़बूत बना सकते है. इस बदलाव के कारण और मकसद के बारे में आप को जाग्रत करने के लिए ध एसोटेरिक सोसायटी ने यह वेबसाईट बनाया है.

ध एसोटेरिक सोसायटी नैधरलैंड्ज में 1985 से सक्रिय है और उसका मकसद समाधि माध्यम (ट्रांस मिडीयम) दान एकरमेन के जरिए ट्रांस सेशंस के द्वारा प्राप्त हुई जानकारी का अभ्यास करना और उसका प्रसार करना है. इन सेशंस की प्रतिलिपिया हमारी मासिक पत्रिका पार लांटो में करीब बीस साल से प्रगट होती रही है.

पिछले साल हमारी प्रथम किताब, एटलांटिस एंड युएफओ, प्रकाशित हुई थी. इस महिने दूसरी किताब, ध ग्रेट ट्रांसफ़ॉर्मेशन टुवार्डज ध न्यु एज, प्रकाशित होगी. दोनो किताबे फिलहाल जर्मन और अंग्रेजी भाषाओ में अनुवादित हो रही है. इन किताबो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हम आप को वेबसाईट के कोस्मिक मिशन वाले सेक्शन को पढने की गुज़ारिश करते है. हम जिस प्रकार से जानकारी पाते है और पेश करते है तथा ध एसोटेरिक सोसायटी के मिशन स्टेटमेंट को अच्छी तरह समझने के लिए हम आप को हमारा परिचय पढने की सलाह देते है.

इस के अलावा हम आप को एकाद अनुदित हुए अध्याय का सारांश भी बतायेंगे. अगर इस में आपको दिलचश्पी है तो हम आप को कुछ फी के बदले में डाक के ज़रिए भेजेंगे. भविष्य में अंग्रेजीभाषी वर्ग को नजर में रखते हुए हम अपनी किताबे प्रकाशित करना चाहते है लेकिन आनेवाले युग के बारे में हमने जो जानकारी पायी है उस से हम आप को अवगत कराना चाहते है क्यूं कि इस बुरे समय में जो लोग जवाब खोज रहे है उन्हे यह जानकारी जवाब देंगी.

कृपया इस साईट को नियमित रूप से देखते रहे क्यूं कि नयी जानकारी नियमित रूप से आती रहेगी. ई-मैल के जरिए आप के सवाल हमे भेजने के लिए व हमारी फॉरम में शामिल होने के लिए भी हम आप को आमंत्रित करते है.

                                                                                                           


naar boven




question about this site?